सीजन में पहली बार दिन का तापमान 29 डिग्री पार; तीन-चार दिन बाद और होगा इजाफा

भोपाल. शहर में माैसम के तेवर तीखे हाेने लगे हैं। इसी वजह से दिन भी तपने लगे हैं। सीजन में पहली बार पारा 29 डिग्री पार पहुंचा। धूप चटकने से सुबह तीन घंटे में ही पारा 12.8 डिग्री ऊपर चढ़ गया था। दिन और रात के तापमान में 18.6 डिग्री का अंतर रहा।


माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन-चार दिन बाद दिन के तापमान में और इजाफा हाेने की संभावना है। यह 31 डिग्री पार पहुंच सकता है। साेमवार काे दिन का तापमान 29.4 डिग्री  दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा।


सुबह से शाम तक पारे की चाल


शाम काे हवा का रुख बदलकर उत्तरी हाे जाता है। उत्तर से आने वाली सर्द हवा के कारण अभी रात में ठंडक बनी हुई है। 



लेकिन रात में ठंडक बरकरार


रात का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें करीब 1 डिग्री का इजाफा हुआ, इसके बावजूद यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा भी चली।